{"_id":"659d74454b99cddac9016436","slug":"lucknow-news-three-ias-officers-will-take-charge-of-bundelkhand-industrial-development-authority-43-will-be-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तीन आईएएस अफसर संभालेंगे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का जिम्मा, 43 की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तीन आईएएस अफसर संभालेंगे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का जिम्मा, 43 की होगी नियुक्ति
Tue, 09 Jan 2024 09:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:59 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम के तहत पिछले साल 14 सितंबर को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन किया गया था। नई औद्योगिक टाउनशिप के लिए भारी संख्या में पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
IAS officer demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा की तर्ज पर झांसी के पास बसने जा रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) केे गठन का रास्ता साफ हो गया है। तीन आईएएस और चार पीसीएस अधिकारी के हाथों प्राधिकरण की कमान रहेगी। एक शहर बसाने के लिए जरूरी चीफ टाउन प्लानर से लेकर उद्यान अधिकारी तक प्राधिकरण में होंगे। अलग-अलग फील्ड के विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम के तहत पिछले साल 14 सितंबर को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन किया गया था। नई औद्योगिक टाउनशिप के लिए भारी संख्या में पद सृजित किए गए हैं। प्राधिकरण में एक सीईओ, दो एसीईओ और चार विशेष कार्याधिकारी होंगे। सीईओ और एसीईओ के लिए आईएएस की नियुक्ति होगी जबकि विशेष कार्याधिकारी के लिए पीसीएस संवर्ग सेे चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग विभाग में थोक के भाव भर्तियां होंगी। एक चीफ जनरल मैनेजर, दो जीएम, चार डीजीएम के अलावा 180 नए पद होंगे। नियोजन में 43 पद सृजित किए गए हैं। प्रशासन व सामान्य कामकाज का जिम्मा 41 अधिकारी व कर्मचारी उठाएंगे। वित्त के लिए 124 पदों का सृजन किया गया है।
विज्ञापन
हरियाली के लिए 46 पद होंगे। लीगल मामलों में 19 और कम्प्यूटर में 27 पद रखे गए हैं। स्वास्थ्य में 24 और मिनिस्ट्रीयल कैडर के 219 पद हैं। इसके अलावा जेसीबी आपरेटर और बुलडोजर आपरेटर के लिए भी तीन पद हैं। तकनीकी स्टाफ के 179 और निजी स्टाफ के 69 पद रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणी के 32 अन्य पद हैं। ये भर्तियां चरणबद्ध रूप से की जाएंगी। सीधी भर्ती के बाद पदोन्नति के पदों पर भर्ती की जाएगी।