फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: The SUV of death was run at a speed of 130, three lives were lost in the cheek of time

Lucknow News : 130 की रफ्तार से दौड़ाई थी मौत की एसयूवी, काल के गाल में समां गई थीं तीन जिंदगियां

Sun, 19 Feb 2023 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Feb 2023 08:12 PM IST
सार

लखनऊ में पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से गिरने वाली एसयूवी की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसलिए फ्लाईओवर के मोड़ पर चालक रफ्तार कम नहीं कर सका और एसयूवी पलक झपकते ही अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी थी। रविवार को हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिससे एसयूवी के तेज रफ्तार में होने की पुष्टि भी हुई।

विज्ञापन
Lucknow News: The SUV of death was run at a speed of 130, three lives were lost in the cheek of time
फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से गिरने वाली एसयूवी की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसलिए फ्लाईओवर के मोड़ पर चालक रफ्तार कम नहीं कर सका और एसयूवी पलक झपकते ही अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी थी। रविवार को हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिससे एसयूवी के तेज रफ्तार में होने की पुष्टि भी हुई। बेकाबू रफ्तार ही हादसे की असल वजह बनी। पल भर में तीन जिंदगियां काल के गाल में समां गईं। एक घायल अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।  

विज्ञापन


निशांतगंज निवासी अमित अपनी कार से शनिवार रात एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। उनके साथ तीन दोस्त हर्ष, राजकुमार और राजीव शुक्ला उर्फ प्रांशु भी थे। देर रात जब वह सभी वापस लौट रहे थे तब भी पॉलीटेक् िनक फ्लाईओवर से मुंशीपुलिया की ओर जाते वक्त एसयूवी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब तीस फीट नीचे जाकर गिरी थी। हादसे में राजकुमार, राजीव व अमित की मौत हो गई थी जबकि हर्ष का इलाज जारी है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसमें एसयूवी ऊपर से नीचे गिरती दिख रही है। पुलिस के मुताबिक बेकाबू रफ्तार हादसे का कारण रहा। मोड़ के पास रफ्तार धीमी नहीं हो सकी। एसयूवी सीधे नीचे जाकर गिर गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


50 मीटर तक हवा में रही थी एसयूवी
जहां से एसयूवी गिरते दिख रही हैं वहां से करीब पचास मीटर दूरी पर एक बिजली का पोल लगा है। एसयूवी फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे इसी पोल से टकराई थी। रफ्तार का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एसयूवी पचास मीटर तक हवा में रही थी।


हादसे के पीछे ये भी वजहें
फ्लाईओवर पर अंधेरा छाया था। स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही थीं। आशंका है कि कार चलाने वाला फ्लाईओवर के मोड़ को समझ ही नहीं पाया। वहीं एसयूवी अमित की थी लेकिन चला राजकुमार रहा था। आशंका है कि शायद राजकुमार इस एसयूवी को चलाने का बहुत अंदाजा नहीं था। वह बस रफ्तार बढ़ाता गया।

10 सेकेंड से बचा बाइक सवार
हादसे का सीसीटीवी फुटेज रविवार को पुलिस के हाथ लगी। 40 सेकेंड के फुटेज में साफ दिख रहा है पालीटेक्निक फ्लाईओवर से नीचे गिरते समय रफ्तार और बढ़ गई। हादसा रात 12.29 बजे की है। बोलेरो के गिरने के साथ ही पीछे से एक बाइक सवार आ गया। अचानक से बोलेरो गिरते ही उसने अपनी बाइक में ब्रेक लगा दी। महज दस सेकेंड देरी से बाइक लेकर आया अगर पहले आया होता तो हादसे में बाइक सवार भी शिकार हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed