फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: The student himself had created the story of kidnapping, came back after talking to his mother

Lucknow News : छात्र ने खुद ही रची थी अपहरण की कहानी, मां से बात होने पर वापस आया

Sun, 11 Sep 2022 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Sep 2022 08:03 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने छात्र की लोकेशन निकाली तो दिल्ली मिली। पुलिस ने सावधानी बरतनी शुरू की। छात्र तक पहुंचने के लिए मां से मेसेज कराया। इसके बाद व्हाट्सएप पर छात्र ने मां से बातचीत की।

विज्ञापन
Lucknow News: The student himself had created the story of kidnapping, came back after talking to his mother
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुझे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। वह पकड़े हुए है और मोबाइल पर बात नहीं करने दे रहे हैं। किसी तरह मेसेज कर सकता हूं। मेरी चिंता न करना अब नहीं आ पाउंगा। यह मेसेज शनिवार की शाम को नवीं के छात्र ने अपनी मां और नाना के मोबाइल पर भेजा। जिसे देख पूरा परिवार घबरा गया। कॉल किया तो छात्र ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद वह लगातार वाई-फाई से कनेक्टर कर सिर्फ व्हाट्सएप मेसेज ही भेजता रहा।

विज्ञापन

 

परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने छात्र की लोकेशन निकाली तो दिल्ली मिली। पुलिस ने सावधानी बरतनी शुरू की। छात्र तक पहुंचने के लिए मां से मेसेज कराया। इसके बाद व्हाट्सएप पर छात्र ने मां से बातचीत की। मां ने भावुकता से बात कर परिवार के त्याग के बारे में बताया। इस पर छात्र खुद को नहीं रोक सका रविवार को खुद ही वापस लखनऊ अपने घर पहुंच गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला विनोद यादव के मुताबिक छात्र राजाजीपुरम का रहने वाला है। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। छात्र बाजारखाला में अपने नाना के यहां रहता था। एक माह से वह स्कूल नहीं जा रहा था। सुबह समय से बैग लेकर घर से 6.30 बजे निकलता। दोपहर दो बजे लौट आता था। इस बीच वह 1090, गोमतीनगर, शापिंग माल और अन्य स्थानों पर घूमता था। मां को कुछ शक हुआ। मां ने पूछताछ की और कहा कि वह स्कूल चलकर उसकी शिकायत करेगी कि घर पर पढ़ाई नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार सुबह मां को स्कूल जाना था। छात्र को लगा कि सारी बात मां को पता चल जाएगा। इस लिए वह दिल्ली भाग गया था। उसने पहले अपना मोबाइल बंद रखा। फिर शाम पांच बजे करीब मैसेज किया था। इसके पहले घर वाले उसे खोजते रहे तो कुछ पता नहीं चला था। मैसेज आने पर छात्र के नाना ने मुकदमा दर्ज कराया था। घरवालों ने रात थाने पर हंगामा किया था। छात्र अपनी मौसी से कुछ बताकर आठ हजार रुपये ले गया था। किसी काम के बहाने रुपये उसने लिए थे। उन्हीं रुपयों को वह बाहर खर्च कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed