{"_id":"63eddd5d459c4eff93033fc6","slug":"lucknow-news-the-owner-of-yazdan-builder-who-cheated-cricketer-ravikant-shukla-arrested-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से ठगी करने वाला अलाया बिल्डर का निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से ठगी करने वाला अलाया बिल्डर का निदेशक गिरफ्तार
Thu, 16 Feb 2023 06:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Feb 2023 06:17 PM IST
सार
याजदान बिल्डर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत शुक्ला से 71 लाख रुपये ठगे थे। बिल्डर के जिस अपार्टमेंट में उन्होंने दो फ्लैट बुक कराए, उसे एलडीए ने अवैध बताते हुए दिसंबर में ध्वस्त कर दिया। इसकी जानकारी पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो धमकी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत शुक्ला से ठगी करने वाला अलाया बिल्डर का निदेशक को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि बिल्डर ने नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से अपार्टमेंट खड़ी कर दी। जिसे एलडीए ने अवैध घोषित कर दिसंबर में गिरा दिया था। इसी अपार्टमेंट का दो फ्लैट क्रिकेटर रविकांत शुक्ला को बेचा गया था। पुलिस ने इस मामले में क्रिकेटर की तहरीर पर 15 दिन पहले केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर कई थानों में ठगी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सायम याजदानी ओल्ड भोपाल हाउस शालीमार होटल लालबाग का रहने वाला है। आरोपी ने याजदान इंफ्राकन प्रा. लि. नाम से कंपनी खोली। इस कंपनी के जरिए अलायाह हेरिटेज अपार्टमेंट प्रोजेक्ट प्राग नारायण रोड बटलगंज स्कीम तैयार की। जिसमें मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत शुक्ला को 71 लाख रुपये में दो फ्लैट बुक किया। एक की रजिस्ट्री कर दी। जबकि दूसरे का एग्रीमेंट कर लिया। इसी बीच अपार्टमेंट को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नजूल की जमीन पर अवैध रूप से बनने की बात कही।
विज्ञापन
इस अपार्टमेंट को अवैध घोषित कर दिया। इस अपार्टमेंट को गिराने का आदेश दिया। दिसंबर में प्राधिकरण ने अपार्टमेंट गिरा दिया गया। जानकारी होने पर क्रिकेटर रविकांत शुक्ला ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी देनी शुरू कर दी। इस पर पीड़ित क्रिकेटर ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया। इस मामले में डायरेक्टर सायम याजदानी, अलीम चौधरी, फहाद याजदानी, शराफत अली, सायम याजदानी की पत्नी, फहाद याजदानी की पत्नी श्रुति, फसी अहमद पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हजरतगंज, महानगर, वजीरगंज, आलमबाग में सात केस दर्ज है।
विज्ञापन