फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : The Deputy Chief Minister said, Pasmanda society is not interested in the grace of SP, BSP and

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री केशव ने कहा, पसमांदा समाज सपा, बसपा और कांग्रेस की कृपा का मोहताज नहीं

Tue, 18 Oct 2022 11:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 Oct 2022 11:42 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि अभी तक पसमांदा मुसलमानों ने भाजपा को चोरी छिपे वोट किया है लेकिन अब खुल कर भाजपा का साथ दें तो विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मंगलवार को वो पसमांदा मुस्लिम जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Lucknow News : The Deputy Chief Minister said, Pasmanda society is not interested in the grace of SP, BSP and
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मै आपके बीच दूरी खत्म करने आया हूं। आप एक कदम आगे बढ़ेंगे तो हम दस कदम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक पसमांदा मुसलमानों ने भाजपा को चोरी छिपे वोट किया है लेकिन अब खुल कर भाजपा का साथ दें तो विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मंगलवार को वो पसमांदा मुस्लिम जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच की ओर से पीडब्ल्यूडी के विश्ववरैया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि पसमांदा मुसलमानों का हमेशा सपा, बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ इस्तेमाल किया है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार बगैर किसी भेदभाव के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने न कभी भेदभाव किया था न ही आगे करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जवल योजना हो या आयुष्मान योजना सरकार ने इसका लाभ देने में कोई भेदभाव नही किया। सभी जाति, धर्म के गरीब परिवारों को आवास दिये गये। 
विज्ञापन


उन्होंने जनता से सवाल किया कि अगर हम ईमानदारी से काम करेंगे तो क्या आप वोट नही देंगे। उनके सवाल पर सभी लोगों ने हाथ उठा कर हामी भरी। उन्होंने कहा कि हमने ईमानदारी से काम किया तो हम दोबारा जीत कर सरकार में आये। इसमें आप लोगों ने भी चोरी छिपे वोट दिया लेकिन अब आप खुल कर वोट करें। उन्होंने जनता के बीच फिर से सवाल उछाला कि हमने बेईमानी खत्म करके क्या गलत किया है। लोगों ने कहा नही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बोले अब बगैर किसी भेदभाव के भ्रष्टाचारियों और देशद्रोहियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। जिसको विरोधी राजनीतिक रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में आपदा आने पर पीड़ितों को मदद नही मिलती थी लेकिन हमारी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ हमेशा खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में विदश में भी देश का सम्मान बढ़ा है। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने पसमांदा समाज का वोट तो लिया लेकिन उनके लिये कोई काम नही किया। 

उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में पसमांदा तबके को शिक्षा व रोजगार देने का काम किया गया है। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि पिछली सरकारों में पसमांदा मुसलमानों को शिक्षा, रोजगार देने के लिये कोई नीति नही थी। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि हमारे ऊपर मुस्लिम समाज को बांटने के आरोप लगाये जा रहे हैं, लेकिन हमारी लड़ाई अधिकार की है।


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद, राज्यमंत्री दानिश अंसारी, जसवंत सैनी के अलावा 100 पसमांदा मुस्लिम जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed