{"_id":"63b2fd98f071aa04eb162574","slug":"lucknow-news-swatantradev-said-the-engineer-should-work-hard-for-the-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : स्वतंत्रदेव ने कहा, अभियंता किसानों के लिए पूरी मेहनत से काम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : स्वतंत्रदेव ने कहा, अभियंता किसानों के लिए पूरी मेहनत से काम करें
Mon, 02 Jan 2023 09:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:22 PM IST
सार
सिंचाई विभाग के डा. राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में 37 नवनियुक्त सहायक अभियंता (यांत्रिक) एवं 41 विभागीय नवप्रोन्नत अवर अभियन्ता (यांत्रिक) को नई तैनाती कराई।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अभियंता किसानों के लिए पूरी मेहनत से काम करें और उन्हें समय से सिंचाई की सुविधा दें। वह नए तथा प्रोन्नत अभियंताओं की ज्वाइनिंग के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के डा. राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में 37 नवनियुक्त सहायक अभियंता (यांत्रिक) एवं 41 विभागीय नवप्रोन्नत अवर अभियन्ता (यांत्रिक) को नई तैनाती कराई। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री ने कहा कि किसानों को खुशहाल बनाएं। यदि किसान खुशहाल होंगे तो देश एवं प्रदेश की तरक्की होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद , प्रमुख सचिव अनिल कुमार गर्ग, एनसी उपाध्याय, देवेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।