फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Subhaspa President OP Rajbhar's birthday celebrated, Chief Minister Yogi congratulated

Lucknow News : सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का मनाया गया जन्मदिन, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Sat, 16 Sep 2023 06:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 16 Sep 2023 06:21 AM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 61वां जन्मदिन शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। सुभासपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और कई मंत्रियों ने बधाई दी। 

विज्ञापन
Lucknow News: Subhaspa President OP Rajbhar's birthday celebrated, Chief Minister Yogi congratulated
केक काटकर जन्मदिन मनाते ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 61वां जन्मदिन शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। सुभासपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और कई मंत्रियों ने बधाई दी। वहीं अपने जन्मदिन के अवसर पर ओपी राजभर ने कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुभासपा ने शुक्रवार से 32 लोकसभा सीटों की संगठन की समीक्षा शुरू की है। आगामी 20 सितंबर तक सभी 80 लोकसभा सीट की समीक्षा पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन द्वारा सभी 80 सीटें जीतने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 16 लोकसभा सीटों पर संगठन को मजबूत कर रही है। व
विज्ञापन


हीं सपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब चाचा-भतीजे के एक साथ नारे लग रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया था। पहले शिवपाल सपा को गुंडों की पार्टी कहते थे। अखिलेश जल्द शिवपाल को पार्टी से किनारे कर देगें। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर, राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष धर्म प्रकाश चौधरी, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष बिछेलाल राजभर सहित कई पदाधिकरी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed