{"_id":"62daeb6f21187a44260904cd","slug":"lucknow-news-subhaspa-president-grieved-to-get-y-category-security-said-divorce-papers-ready-with-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सुभासपा अध्यक्ष वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने गदगद, बोले- अखिलेश यादव से तलाक के पेपर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सुभासपा अध्यक्ष वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने गदगद, बोले- अखिलेश यादव से तलाक के पेपर तैयार
Sat, 23 Jul 2022 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:21 AM IST
सार
राजभर ने कहा कि उन पर कई बार हमले हुए थे। अपर मुख्य सचिव गृह को कई बार पत्र भी लिखा था। बदले हालात को देखते हुए सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने से गदगद हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा का आभार जताया। सपा से गठबंधन के सवाल पर मजाक के लहजे में कहा कि अखिलेश यादव से तलाक के पेपर तैयार हैं, बस हस्ताक्षर होने बाकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अखिलेश की तरफ से तलाक और तलाक पेपर पर हस्ताक्षर होने का ही इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजभर ने कहा कि उन पर कई बार हमले हुए थे। अपर मुख्य सचिव गृह को कई बार पत्र भी लिखा था। बदले हालात को देखते हुए सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में ओप्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। उन्हें 14 सीटें दी गई थीं, इनमें छह पर जीत दर्ज की। विधान परिषद चुनाव के दौरान वह एक सीट की मांग कर रहे थे लेकिन सपा ने उनकी नहीं सुनी। इससे वह नाराज चलने लगे। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना आरोप लगाया था कि अल्पसंख्यक मतदाता अब सपा को समर्थन नहीं दे रहे हैं। यह भी कहा था कि उपचुनाव के दौरान पार्टी के सेनापति एसी कमरे से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में सपा के बजाय भाजपा समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के दिन भी कहा था कि सपा व रालोद के भी कई विधायक मुर्मू को वोट दे सकते हैं। वह सच निकला।