{"_id":"63d4eb336b5b39582600faa4","slug":"lucknow-news-student-who-went-to-meet-a-friend-was-beaten-by-the-inspector-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : दोस्त से मिलने गए छात्र को दरोगा ने पीटा, अपार्टमेंट के गार्ड से हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : दोस्त से मिलने गए छात्र को दरोगा ने पीटा, अपार्टमेंट के गार्ड से हुआ था विवाद
Sat, 28 Jan 2023 03:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Jan 2023 03:00 PM IST
सार
बीबीडी इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्र की पिटाई का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 26 जनवरी का है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि देवा रोड पर रहने वाला 11वीं का छात्र 26 जनवरी को गोयल हाइट्स अपार्टमेंट अपने दोस्तों के साथ किसी से मिलने गया था।
विज्ञापन
विस्तार
दमकल विभाग में तैनात दरोगा ने छात्र को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर दरगाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बीबीडी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की पिटाई का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 26 जनवरी का है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि देवा रोड पर रहने वाला 11वीं का छात्र 26 जनवरी को गोयल हाइट्स अपार्टमेंट अपने दोस्तों के साथ किसी से मिलने गया था।
विज्ञापन
अपार्टमेंट के अंदर जाने को लेकर छात्र की गार्डों से कहासुनी हो गई। गार्ड से गालीगलौज करने पर पास ही बने मंदिर पर बैठे आरोपी फायर सर्विस में तैनात दरोगा विजय मिश्रा और अपार्टमेंट के लोग आ गए। विजय मिश्र के बीच-बचाव करने पर छात्र उग्र हो गया और अभद्रता शुरू कर दी। इस पर दरोगा विजय मिश्र ने आवेश में आकर पिटाई कर दी। छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन