फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: State tax raid on two firms of pan masala and tobacco

Lucknow News : पान मसाला और तंबाकू की दो फर्मों पर राज्य कर का छापा, 1.23 करोड़ रुपये जमा कराए गए

Thu, 30 Nov 2023 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Nov 2023 08:39 PM IST
सार

पान मसाला और तंबाकू का कारोबार करने वाली दो ट्रेडिंग फर्मों पर राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान इकाई ने छापा मारकर करोड़ों की अनियमितताएं पकड़ीं। जांच के दौरान कर चोरी का खुलासा होने पर 1.23 करोड़ रुपये जमा कराए गए।

विज्ञापन
Lucknow News: State tax raid on two firms of pan masala and tobacco
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : prayagraj

विस्तार

पान मसाला और तंबाकू का कारोबार करने वाली दो ट्रेडिंग फर्मों पर राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान इकाई ने छापा मारकर करोड़ों की अनियमितताएं पकड़ीं। जांच के दौरान कर चोरी का खुलासा होने पर 1.23 करोड़ रुपये जमा कराए गए। राज्य कर आयुक्त ने पूरे प्रदेश में पान मसाला और तंबाकू बनाने वाली फर्मों पर जांच के निर्देश दिए हैं। पान मसाला में कर चोरी का खुलासा अमर उजाला ने किया था, जिसके आधार पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में अपर आयुक्त ग्रेड-1 जोन प्रथम डीपी सिंह ने पान मसाले की दो फर्मों द्वारा दाखिल किए जा रहे विवरणों का परीक्षण विभागीय आईटी टूल व पोर्टल डाटा से किया। फर्म के जीएसटीआर-टूए, टूबी और ई वे बिल इनवर्ड की जांच से पता चला कि फर्म ने इनवर्ड रॉ मैटेरियल, सुपाड़ी और पैकिंग मैटेरियल की तुलना में उत्पादन को कम करके प्रदर्शित किया है। इसके द्वारा टर्नओवर को कम प्रदर्शित करते हुए टैक्स चोरी की जा रही है।
विज्ञापन


इस आधार पर अपर आयुक्त प्रकाश यादव, संयुक्त आयुक्त अरुण शंकर राय ने फर्म द्वारा दाखिल रिटर्न का विस्तृत परीक्षण कर उत्पादन और टर्नओवर में व्यापक खामियां पाईं। इसके बाद एसआईबी की टीमों ने फर्म के कारोबारी दफ्तर में छापा मारा। वरिष्ठ अधिकारियों की पांच टीमों ने छापों में हिस्सा लिया।। इस दौरान पाया गया कि फर्म द्वारा विभिन्न कंपनियों से सुपाड़ी, कत्था, पैकिंग मैटेरियल, मेंथा आयल आदि की खलीद की जा रही थी। कारोबारी ने जांच के दौरान स्टाक रजिस्टर पेश किया। जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में व्ापार स्थल पर 1.14 करोड़ का स्टाक अधिक और दूसरे में 1.34 करोड़ का स्टाक कम पाया गया। इसकी गणना करते हुए 1.23 करोड़ रुपये जमा कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed