फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: SP President Akhilesh Yadav made strong remarks on the ministers, said - BJP's downfall has star

Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की मंत्रियों पर तल्ख टिप्पणी, बोले- भाजपा का पतनकाल शुरू

Thu, 01 Jun 2023 09:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Jun 2023 09:36 PM IST
सार

इसी तरह उन्होंने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारी अन्याय कर रहे हैं। जनता भाजपा के हर अन्याय के खिलाफ खड़ी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। देश और प्रदेश के लोग लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: SP President Akhilesh Yadav made strong remarks on the ministers, said - BJP's downfall has star
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का पतनकाल शुरू हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा में कोई मंत्री सवालों से बचने के लिए भाग रही हैं तो कोई मंत्री मुड़कर पीठ दिखा रहा है। कोई सजा से बचने के लिए कानून को ही बदलने की बात कह रहा है। भाजपाई अपनी करतूतों की वजह से जनता और मीडिया को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं।

विज्ञापन


इसी तरह उन्होंने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारी अन्याय कर रहे हैं। जनता भाजपा के हर अन्याय के खिलाफ खड़ी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। देश और प्रदेश के लोग लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडू के प्रतिनधियों से मिले
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बृहस्पतिवार को तमिलनाडु से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भेंट की। सपा अध्यक्ष को भगवान श्रीकृष्ण का चित्र भेंट करने के साथ अंगवस्त्रम और लौंग का हार पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें तमिलनाडु यात्रा के लिए निमंत्रण भी दिया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, किरनमय नंदा, राजेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ को सौंपा सारस
लखनऊ के मलिहाबाद रोड पर गंभीर हालत में घायल मिले सारस को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं अली हसैन आब्दी ने बृहस्पतिवार को लखनऊ चिड़ियाघर प्रशासन को सौंपा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अली हसनैन आब्दी ने मुलाकात की। मांग की है कि अमेठी में मिला सारस नर है, जबकि मलिहाबाद में मिला सारस मादा है। दोनों सारस को एक साथ रखने की व्यवस्था होनी चाहिए। सपा अध्यक्ष ने आब्दी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed