{"_id":"638383c33b6e273ab4108975","slug":"lucknow-news-seven-including-sdo-je-trapped-in-giving-electricity-connection-investigation-started-after-ins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बिजली कनेक्शन देने में एसडीओ-जेई समेत सात फंसे, सीएम ऑफिस के निर्देश के बाद शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बिजली कनेक्शन देने में एसडीओ-जेई समेत सात फंसे, सीएम ऑफिस के निर्देश के बाद शुरू हुई जांच
Sun, 27 Nov 2022 09:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:05 PM IST
सार
विस्तृत जांच के लिए मुख्य अभियंता अनिल कुमार तिवारी ने अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। जांच में एसडीओ सत्यार्थ गंगवार, जेई सुबोध कुमार यादव, कृष्णपाल वर्मा, बिलिंग एजेंसी सुपरवाइजर अविनाश, इंद्रजीत यादव एवं दो लाइनमैन फंस गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र इलाके में लगभग 150 तालाबों (मत्स्य पालन) को बिना एस्टीमेट जमा कराए ही बांस-बल्ली पर अस्थायी बिजली कनेक्शन दिए गए थे। अब इसकी जांच शुरू हो गई है। यहां बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की भी शिकायतें हुई हैं। फौरी जांच में इलाकाई एसडीओ (उपखंड अधिकारी) एवं जेई (अवर अभियंता) समेत सात कर्मचारी फंस गए हैं।
विज्ञापन
उधर, विस्तृत जांच के लिए मुख्य अभियंता अनिल कुमार तिवारी ने अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। जांच में एसडीओ सत्यार्थ गंगवार, जेई सुबोध कुमार यादव, कृष्णपाल वर्मा, बिलिंग एजेंसी सुपरवाइजर अविनाश, इंद्रजीत यादव एवं दो लाइनमैन फंस गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने समिति से कहा कि सभी की मिलीभगत के कारण बिना एस्टीमेट जमा कराए एवं लागत से कम एस्टीमेट बनाकर अस्थायी बिजली कनेक्शन देने का खेल चल रहा था, जिनकी विस्तृत जांच की जाए। मुख्य अभियंता ने छह बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है। इस मामले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत हुई थी, जिनके निर्देश पर जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन
ऐशबाग एसडीओ पर नहीं हो सकी कार्रवाई
लेवाना सुइट्स होटल अग्निकांड के बाद भी ऐशबाग एसडीओ मुकेश कुमार ने खजुहा स्थित एक अपार्टमेंट को गुपचुप तरीके से पांच किलोवाट का बिजली कनेक्शन दे दिया। जबकि अवैध होने के कारण इस अपार्टमेंट को कनेक्शन नहीं दिया जाना चाहिए था। कनेक्शन देने के लिए विद्युत लोड को भी एक्सईएन से स्वीकृत नहीं कराया।