फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Service of ward boy and watchman demanding money for postmortem terminated

Lucknow News : पोस्टमार्टम के लिए रुपये मांगने वाले वार्ड ब्वॉय व चौकीदार की सेवा समाप्त

Tue, 30 May 2023 07:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 May 2023 07:41 PM IST
सार

मैनपुरी के बरनाहल के हाजीपुर सेमरी क्षेत्र निवासी राजकुमार का आरोप है कि उसके बेटे की मौत के बाद पोस्टमार्टम के एवज में 15 हजार रुपये मांगे गए। मामले की शिकायत मिलने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Service of ward boy and watchman demanding money for postmortem terminated
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न अस्पतालों में मिली शिकायतों के आधार पर डॉक्टर एवं कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पोस्टमार्टम के लिए रुपये मांगने वाले चौकीदार एवं वार्ड ब्वॉय को कार्यमुक्त कर दिया गया है। डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट का तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन


मैनपुरी के बरनाहल के हाजीपुर सेमरी क्षेत्र निवासी राजकुमार का आरोप है कि उसके बेटे की मौत के बाद पोस्टमार्टम के एवज में 15 हजार रुपये मांगे गए। मामले की शिकायत मिलने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा एवं डॉ. संजीव राव बहादुर पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर आउटसोर्सिंग पर तैनात वार्ड ब्वॉय रोहित कुमार व चौकीदार सौरभ कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया है। फार्मासिस्ट मो. असलम सिद्दीकी को पोस्टमार्टम हाउस से हटाकर घिरोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात किया गया है। ड्यूटी के वक्त पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की भी ड्यूटी बदल दी गई है। इसी तरह रायबरेली के महराजगंज स्थित चंदपुर गांव निवासी गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती न करने के मामले में भी जांच के निर्देश दिए हैं। सीएचसी अधीक्षक व चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed