{"_id":"65a42c17bbf900dbff03d964","slug":"lucknow-news-school-holidays-extended-till-class-8th-till-16th-dm-issued-orders-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शीतलहर का प्रकोप, आठवीं कक्षा के तक स्कूलों की छुट्टी 17 तक बढ़ी, डीएम ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शीतलहर का प्रकोप, आठवीं कक्षा के तक स्कूलों की छुट्टी 17 तक बढ़ी, डीएम ने जारी किए आदेश
Mon, 15 Jan 2024 10:06 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:06 AM IST
सार
लखनऊ में अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में 17 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों की समय अवधि सुबह 10 से तीन बजे तक जारी करने के आदेश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में 17 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। इससे पहले छह जनवरी तक अवकाश थे, प्रशासन ने ठंड को देखते हुए 10 जनवरी उसके बाद 13 जनवरी तक अवकाश के आदेश जारी किये थे। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों की समय अवधि सुबह 10 से तीन बजे तक जारी करने के आदेश दिया।
विज्ञापन
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों (कक्षा एक से आठ तक) में शीतलहर को देखते हुए 16, 17 जनवरी को भी शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। बच्चे स्कूल नहीं आयेंगे। जबकि शिक्षक आदि स्कूल आयेंगे और प्रशासनिक कार्य करेंगे। जाड़े की छुट्टियों के बाद परिषदीय स्कूल 16 जनवरी से खुलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश के मुताबिक विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य की ये जिम्मेदारी होगी, कक्षरुम में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं कराएं। संभव हो तो विद्यालयों की ओर से कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।