{"_id":"601f245a53901044a70fec26","slug":"lucknow-news-sainik-schools-will-be-opened-in-every-mandal-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के हर मंडल में बनेगा सैनिक स्कूल, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के हर मंडल में बनेगा सैनिक स्कूल, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव
Sun, 07 Feb 2021 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Feb 2021 04:50 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर का सैनिक स्कूल...
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर एक-एक सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग की है। इससे संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इन स्कूलों की स्थापना से छात्रों को सस्ती व गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021-22 में देश भर में 100 सैनिक स्कूल बनाए जाने का प्रस्ताव किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसी दिन शासन के अधिकारियों को हर मंडल में एक सैनिक स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि यह प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया गया है। प्रदेश में 18 मंडल है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के तीन जिलों, अमेठी, झांसी व मैनपुरी में ही सैनिक स्कूल संचालित हैं। बागपत में सैनिक स्कूल का निर्माण प्रस्तावित है। लखनऊ में यूपी सैनिक स्कूल का संचालन किया जाता है। ये सभी स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन