फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Prime Minister Modi can inaugurate Atal Rashtra Prerna Sthal on 22 February

Lucknow News : अटल राष्ट्र प्रेरणा स्थल का 22 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

Sun, 04 Feb 2024 04:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Feb 2024 04:28 PM IST
सार

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में एक बड़ा मंच बनेगा। इसमें 3000 क्षमता का ओपनएयर थियेटर, म्यूजियम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियां होंगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Prime Minister Modi can inaugurate Atal Rashtra Prerna Sthal on 22 February
PM Modi

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की याद में बसंतकुंज में 65 एकड़ में बन रहे अटल राष्ट्र प्रेरणा स्थल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को लोकार्पण कर सकते हैं। इसी लिहाज से एलडीए ने बाकी निर्माण कार्य को 15 दिन में पूरा करने के लिए ताकत झोंक दी है। अफसरों की टीम पिछले चार दिन बृहस्पतिवार से अटल राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डेरा डाले हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर से ही उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी विभागीय फाइलों का भी निपटारा कर रहे हैं। इस वक्त हेलीपैड, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विशाल कांस्य की प्रतिमाओं को लगाने का कार्य चल रहा था। आधिकारिक सूत्र बताते है कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल का पूरा कार्य 20 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री ब्रेकिंग ग्राउंड सेरेमनी में जब शिरकत करेंगे तो उसी दरम्यान राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भी लोकार्पण कराने की योजना है।
विज्ञापन


कमल के आकार में बनने वाले स्थल की खूबियां
राष्ट्र प्रेरणा स्थल में एक बड़ा मंच बनेगा। इसमें 3000 क्षमता का ओपनएयर थियेटर, म्यूजियम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियां होंगी। स्टेज के सामने रेलिंग और बेंचनुमा सीढ़ियां, तीन हेलीपेड, बड़ी पार्किंग का ग्रीन कॉरिडोर से कनेक्शन होगा। साथ ही, कैफेटेरिया, योगा सेंटर, म्यूजियम ब्लॉक भी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed