फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : President may participate in Deepotsav, 24 lakh lamps will be lit at 47 ghats in Deepotsav

Lucknow News : दीपोत्सव में राष्ट्रपति हो सकती हैं शामिल, दीपोत्सव में 47 घाटों पर जलाए जाएंगे 24 लाख दीप

Fri, 29 Sep 2023 05:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Sep 2023 05:41 AM IST
सार

अयोध्या में एक बार फिर से दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बाद 24 लाख दीप जलाकर अयोध्या के घाटों को जगमगाने की तैयारी की जा रही हैं। वहीं इस बार दीपोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन
Lucknow News : President may participate in Deepotsav, 24 lakh lamps will be lit at 47 ghats in Deepotsav
दीपोत्सव 2022 (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में एक बार फिर से दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बाद 24 लाख दीप जलाकर अयोध्या के घाटों को जगमगाने की तैयारी की जा रही हैं। वहीं इस बार दीपोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो सकती हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन


अयोध्या में हर साल की तरह इस बार भी दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पर्यटन विभाग इस बार भी आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। बड़ी संख्या में दीपोत्सव के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए व्यवस्था बेहतर की जा रही है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ इस बार राष्ट्रपति को बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय भी दीपोत्सव की तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है। 11 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव में 24 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी सहित 47 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीप जलाए जायेंगे। इसके लिए घाटों पर 25 हजार स्वयंसेवक लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed