Lucknow News : चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान, शिवपाल ने कहा- विश्वास है जयंत कहीं नहीं जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है।
विस्तार
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर इसका एलान किया। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उपप्रधनमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का एलान हो चुका है।
अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सभी किसानों को बधाई देना चाहता हूं। चौधरी चरण सिंह जी जीवन भर किसानों के लिए लड़े और इसी विधानसभा के सामने नेताजी ने उनकी प्रतिमा लगवाई थी। हमें खुशी है इस बात की कि एक किसान नेता को भारत रत्न मिला। इसके अलावा उन्होंने जयंत के भाजपा में जाने पर कहा कि इस पर कोई बात नहीं हुई है।
शिवपाल यादव ने कहा कि जयंत चौधरी के पिता ने किसानों के लड़ाई कभी कमजोर नहीं होने दिया। जयंत भी वह लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे। उम्मीद है कि जयंत किसानों की लड़ाई लड़ते हुए कहीं नहीं जाएंगे। ये हमें विश्वास है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और आरएलडी के गठबंधन की राह आसान होती नजर आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.