फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Payment was made in Investor Summit 2018 even without staying in hotel, investigation report rev

Lucknow News : इनवेस्टर समिट 2018 में बगैर होटल में ठहराए भी हुआ भुगतान, जांच रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 01 Dec 2023 10:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Dec 2023 10:47 AM IST
सार

प्राक्ललन समिति की जांच में नियमों को दरकिनार कर भुगतान किए जाने को सही पाया गया। बृहस्पतिवार को विधानसभा में जांच की रिपोर्ट रखी गई। समिति ने इस मामले में आरोपित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा है।

विज्ञापन
Lucknow News: Payment was made in Investor Summit 2018 even without staying in hotel, investigation report rev
up investor summit - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इनवेस्टर समिट 2018 में होटल के कई कमरों में अतिथियों को ठहराया भी नहीं गया और उनके नाम पर बिना विधिवत परीक्षण के भुगतान भी कर दिया गया। शिकायत हुई थी कि लगभग 1.80 करोड़ के भुगतान किए गए थे। प्राक्ललन समिति की जांच में नियमों को दरकिनार कर भुगतान किए जाने को सही पाया गया। बृहस्पतिवार को विधानसभा में जांच की रिपोर्ट रखी गई। समिति ने इस मामले में आरोपित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा है।

विज्ञापन


बताया गया कि 2018 के इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव से की गई थी। इसकी शासन की ओर से जांच कराई गई। इसमें पाया गया कि कुछ होटलों में तीन दिन के लिए कमरों में ठहरने का भुगतान किया गया किंतु इसमें कोई रुका नहीं।
विज्ञापन


वहीं यह भी व्यवस्था दी गई थी। अतिथियों के कमरे बुक कराएं और कुछ रिजर्व रखें। जो कमरे रिजर्व होंगे, उनका प्रयोग न करने पर किराया नहीं देना होगा। किंतु होटलों की ओर से दिए गए बिल को बिना उच्च अधिकारियों से सत्यापित कराए, तत्कालीन अधिकारियों ने खुद सत्यापित करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया। बिलों को बिना प्रमाणित किए जाने के मामले में कई अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता है। वहीं प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कहा कि जांच में जिन पर आरोपों की पुष्टि हुई है, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed