{"_id":"68bda97f72dacdb49c0fcb9b","slug":"lucknow-news-passenger-gave-birth-to-a-son-at-lucknow-junction-female-rpf-personnel-helped-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ट्रेन के इंतजार में बैठी थी महिला... अचानक हुई प्रसव पीड़ा, स्टेशन पर ही बेटे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ट्रेन के इंतजार में बैठी थी महिला... अचानक हुई प्रसव पीड़ा, स्टेशन पर ही बेटे को दिया जन्म
Sun, 07 Sep 2025 09:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Sep 2025 09:24 PM IST
सार
लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने पुत्र को जन्म दिया। अचानक उठी प्रसव पीड़ा के बाद आरपीएफ कर्मियों ने मोर्चा संभाला और जंक्शन पर ही महिला का प्रसव करवाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी महिला को रविवार को अचानक प्रसव पीड़ा उठी। आनन-फानन महिला आरपीएफ कर्मियों ने मोर्चा संभाला। चादर व साड़ी से घेरा बनाया। महिला यात्री ने बेटे को जन्म दिया। उसे झलकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाना प्रभारी अमित राय ने बताया कि मामला रविवार का है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शुक्लागंज (कानपुर नगर) निवासी महिला अंजलि ट्रेन के इंतजार में बैठी थी। अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। आनन-फानन ऑनड्यूटी आरपीएफ कांस्टेबल पूनम यादव ने सूचना दी कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं था। लिहाजा उन्होंने ड्यूटी में तैनात सारी महिला कांस्टेबलों को मौके पर बुलाकर प्रसव पीड़ित महिला की मदद की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: पहले की सरकारों में नौकरी के नाम पर लिया जाता था पैसा, वोटबैंक ध्यान रखकर होती थी नियुक्ति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - "पूजा स्थलों, महापुरुषों का निरादर करने की हो रही राजनीतिक साजिश..." संगठन की बैठक में बोलीं मायावती
महिला कांस्टेबलों ने साड़ी व चादर से घेरा बनाकर डिलीवरी करवाई। महिला यात्री अंजलि ने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर महिला कांस्टेबल पूनम यादव और वंदना चौधरी के साथ उक्त महिला को हजरतगंज स्थित वीरांगना झलकारी बाई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं।