फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Panic after a woman's body was found inside a box in Indira Canal in Lucknow

Lucknow News : महिला की हत्या कर शव को बक्से में भरकर इंदिरा नहर में फेंका, एक मछुआरे को मिला बक्सा

Sat, 14 Oct 2023 07:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 14 Oct 2023 07:12 AM IST
सार

लखनऊ में गोसाईंगंज में भटवारा गांव के पास इंदिरा नहर में शुक्रवार को बंद बक्से में महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा गया। महिला की उम्र क़रीब 40 वर्ष  बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Lucknow News: Panic after a woman's body was found inside a box in Indira Canal in Lucknow
इसी बक्से में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला की हत्या कर उसके शव को बक्से में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दिया गया। शुक्रवार गोसाईंगंज के भटवारा गांव के एक मछुआरे के जाल में बक्सा फंसा गया। बक्से को बाहर निकाला गया तो महिला का नग्न शव मिला। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शक कई दिनों पुराना होने की वजह से सड़ चुका था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक भटवारा गांव के रहने वाले मछुआरे रतन कश्यप ने शुक्रवार सुबह इंदिरा नहर में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। इस बीच अचानक उसके जाल में एक बक्सा फंस गया। मछुआरे में किसी तरह बक्से को नहर से बाहर निकाला और फिर उसको खोला। बक्से के अंदर एक महिला का नग्न शव मौजूद था। बक्से में शव देख डर गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास मौजूद ग्रामीण भी पहुंच गए। लोगों ने जब बक्से में महिला का शव देखा तो सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से के अंदर से शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की उम्र 40 साल के आसपास बताई गई है। पुलिस का दावा है कि शव एक हफ्ते पुराना है और पूरी तरह सड़ चुका है।
विज्ञापन


दूर से बहकर आया था बक्सा
महिला की हत्या के मामले में छानबीन कर रही पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि बक्सा नहर में काफी दूर से बह कर भटवारा गांव तक पहुंचा। पुलिस ने महिला के शव मिलने की सूचना शहर के सभी थाने के अलावा आसपास के जनपदों की पुलिस को भी दी है। साथ ही महिला की फोटो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस दस दिनों के अंदर गुमशुदा महिलाओं के परिजनों से भी संपर्क करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed