फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Notice to Censor Board on PIL against film Adipurush

Lucknow News : फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ पीआईएल पर सेंसर बोर्ड को नोटिस

Sat, 14 Jan 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 14 Jan 2023 12:01 AM IST
सार

इस फिल्म में भगवान राम और सीता के वास्तविक रूप को न प्रदर्शित कर अलग ही रूप दिखाया गया है। इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। फिल्म में सीताजी का किरदार करने वाले अभिनेत्री को अमर्यादित वस्त्रों में दिखाया गया है।

विज्ञापन
Lucknow News : Notice to Censor Board on PIL against film Adipurush
आदिपुरुष - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दक्षिण भारतीय फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी की। मामले में अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने कुलदीप तिवारी व एक अन्य की जनहित याचिका पर दिया। याची की वकील रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड से बिना प्रमाणपत्र प्राप्त किए फिल्म का प्रोमो जारी किया है, जो नियमों का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


इस फिल्म में भगवान राम और सीता के वास्तविक रूप को न प्रदर्शित कर अलग ही रूप दिखाया गया है। इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। फिल्म में सीताजी का किरदार करने वाले अभिनेत्री को अमर्यादित वस्त्रों में दिखाया गया है। याचिका में रावण के पहनावे को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। याचिका में फिल्म के निर्माता व निर्देशक ओम राउत के अलावा कलाकारों को भी प्रतिवादी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed