{"_id":"63a1ce3d44e0c946193e7843","slug":"lucknow-news-navneet-sehgal-said-the-process-of-appointment-of-sports-coaches-in-64-districts-is-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : नवनीत सहगल ने कहा, 64 जिलों में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : नवनीत सहगल ने कहा, 64 जिलों में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी
Tue, 20 Dec 2022 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:31 PM IST
सार
वहीं अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने शेष 11 जिलों अम्बेडकरनगर, गोण्डा, झांसी, कानपुर देहात, बदायूं, शाहजहांपुर, जालौन, औरैया, सहारनपुर, कानपुर और सुल्तानपुर में प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘एक जिला, एक खेल’ योजना के तहत अब तक 64 जिलों में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरा कर प्रशिक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने शेष 11 जिलों अम्बेडकरनगर, गोण्डा, झांसी, कानपुर देहात, बदायूं, शाहजहांपुर, जालौन, औरैया, सहारनपुर, कानपुर और सुल्तानपुर में प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘एक जिला, एक खेल’ योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना कराई गई है। इस समय 64 जनपदों में प्रशिक्षकों का चयन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक स्तर पर स्टेडियम बनाये जायेंगे। वर्ष 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में 41 स्टेडियम का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिवए खेल ने कहा कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को खेल से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। खेलों को बेहतर बनाने के लिए सभी खेल सुविधाओं की इनवेंटरी बनाई जा रही है। इनको जीआई टैग कराकर विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कराया जायेगा। शीघ्र ही नई खेल नीति लागू की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14 गेम्स के लिए क्षेत्र चिन्हित कर वहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना कराई जायेगी। बैठक में निदेशक खेल आर पी सिंह सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन