{"_id":"65a6d1d07d4806a5f20261d4","slug":"lucknow-news-municipal-corporation-lady-arrested-for-taking-bribe-municipal-commissioner-suspended-as-soon-a-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : घूस लेते नगर निगम की महिला बाबू गिरफ्तार, मामला सामने आते ही नगर आयुक्त किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : घूस लेते नगर निगम की महिला बाबू गिरफ्तार, मामला सामने आते ही नगर आयुक्त किया निलंबित
Wed, 17 Jan 2024 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:28 AM IST
सार
गृहकर नामांतरण के नाम पर पैसा मांगने के मामले में जोनल ऑफिस के अंदर एंटी करप्शन की टीम ने पिछले दो माह में यह दूसरी कार्रवाई की है। जानकारों का कहना है कि नगर निगम में किसी महिला कर्मचारी के घूसखोरी के मामले में पकड़े जाने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
घूस
- फोटो : Social media
विस्तार
नगर निगम के जोन छह के दफ्तर में तैनात महिला बाबू नीलम साहू को एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। नगर निगम प्रशासन ने नीलम को निलंबित कर दिया है। गृहकर नामांतरण के नाम पर पैसा मांगने के मामले में जोनल ऑफिस के अंदर एंटी करप्शन की टीम ने पिछले दो माह में यह दूसरी कार्रवाई की है। जानकारों का कहना है कि नगर निगम में किसी महिला कर्मचारी के घूसखोरी के मामले में पकड़े जाने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
नगर निगम के जोन छह में आने वाले गढ़ीपीर खां वार्ड के एक मकान के गृहकर नामांतरण के नाम पर लिपिक नीलम साहू के घूस मांगने की शिकायत एंटी करप्शन में की गई थी। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया था। मंगलवार को नीलम को दफ्तर में पैसे लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जोन में तैनात अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, टीम नीलम को गाड़ी में बैठाकर चली गई। एंटी करप्शन टीम ने वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया। कर्मचारी को गिरफ्तार कर वजीरगंज थाने ले जाने की जानकारी एंटीकरप्शन की टीम ने जोनल अफसर मनोज यादव को दी। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने नीलम साहू को निलंबित कर दिया है। मालूम रहे कि बीते 17 नवंबर को एंटी करप्शन की टीम ने जोन दो के ऑफिस से टैक्स इंस्पेक्टर सुबोध वर्मा को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सुबोध को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन