{"_id":"64672a565fde73b0bb0db397","slug":"lucknow-news-miscreants-looted-the-car-along-with-the-girl-after-beating-the-cab-driver-case-may-be-related-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : कैब चालक को पीटकर युवती समेत कार लूट ले गए बदमाश, सेक्स रैकेट से जुड़ा हो सकता है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : कैब चालक को पीटकर युवती समेत कार लूट ले गए बदमाश, सेक्स रैकेट से जुड़ा हो सकता है मामला
Fri, 19 May 2023 01:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 May 2023 01:20 PM IST
सार
कैब चालक को पीटकर कार में सवार एक युवती को भी साथ अगवा कर ले गए। कार चालक की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर तीन युवकों और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि पूरी घटना सेक्स रैकेट जुड़ी है।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ में गौतमपल्ली के जियामऊ स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार देर रात 1:30 बजे के करीब कार सवार बदमाशों ने कैब चालक को पीटकर उसकी टैक्सी लूट ले गए। घायल चालक को इलाज के लिए सिविल में भर्ती कराया गया पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पेट्रोल पंप के पास गाड़ी टकराने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि कैब चालक को पीटकर कार में सवार एक युवती को भी साथ अगवा कर ले गए। कार चालक की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर तीन युवकों और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि पूरी घटना सेक्स रैकेट जुड़ी है। जिसमें लेनदेन के विवाद के बाद मुजफ्फरनगर के युवक युवती को जबरदस्ती साथ ले गए।
विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित एक होटल में रुकी थी युवती
कैब चालक आशीष के मुताबिक, गुरुवार रात करीब एक बजे एक युवती ने हयात होटल से एयर पोर्ट के लिए गाड़ी बुक की थी। उसको लेकर एयरपोर्ट जाते वक्त जियामऊ पेट्रोल पंप के पास कार सवार युवकों ने रोक लिया। विरोध पर मारपीट की। जिसके बाद कार सहित युवती को साथ ले कर चले गए। जिसका युवती भी लगातार विरोध कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर अवस्थी के मुताबिक देर रात में दोनों की कार टकरा जाने के कारण विवाद हुआ था। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने आए थे लड़के
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कैब चालक की सूचना पर गाड़ी नंबर (यूपी 32 एचएन 2857) के आधार पर मुजफ्फरनगर के तीन युवक और एक युवती को पकड़ा है। साथ लूट की गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि ये युवक एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे ।