{"_id":"66efb6ef9edc90e262087da7","slug":"lucknow-news-miscreants-in-a-car-abducted-a-teenage-girl-accused-of-feeding-her-intoxicants-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : कार सवार बदमाशों ने किशोरी की किया अगवा, नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : कार सवार बदमाशों ने किशोरी की किया अगवा, नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप
Sun, 22 Sep 2024 11:52 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:52 AM IST
सार
लखनऊ इलाके में शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी बालिका से मदरसे के छात्र ने छेड़छाड़ की। किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लखनऊ में सरोजनीनगर में मंदिर से घर जा रही किशोरी को कार और बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। अगले दिन पीड़िता उनके चंगुल से भाग निकली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में सरोजनीनगर पुलिस ने शुक्रवार को महिला समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी 18 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे मंदिर गई थी। मंदिर के पीछे पहले से मौजूद युवक ने उसे रोक कर अपने दो और साथियों को बुला लिया। तीनों ने बेटी को जमकर पीटा। इस बीच बिना नंबर प्लेट वाली कार लेकर महिला वहां पहुंची और बेटी को अगवा कर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बेटी को जब अगले दिन होश आया तो उसने खुद को अस्पताल में पाया। चीखने चिल्लाने पर आरोपियों ने बेटी के गले व हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपियों के जाने के बाद बेटी वहां से भाग निकली। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घर के बाहर बालिका से मदरसे के छात्र ने की छेड़छाड़
लखनऊ इलाके में शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी बालिका से मदरसे के छात्र ने छेड़छाड़ की। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वजीरगंज की रिवर बैंक कॉलोनी में 11 वर्षीय बालिका परिवार संग रहती है। शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच अजनबी युवक उसके पास आकर पता पूछने लगा। मना करने पर आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। इससे किशोरी डर गई और जान बचाकर घर के अंदर भागी। उसने घर में मौजूद लोगों को घटना के बारे में बताया।
किशोरी के परिजनों ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम नाम अमीनाबाद निवासी मो. फर्श तालिब बताया। वह मूल रूप से वाराणसी के बजरडीहा के तिलियाना का रहने वाला है और लाटूश रोड पर मदरसे में पढ़ता है।