फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Mayawati said, it is better if the budget is more for the country than for the party

Budget 2023 : मायावती ने कहा, बजट में कुछ नया नहीं है, बजट पार्टी से ज्यादा देश के लिए हो तो बेहतर

Wed, 01 Feb 2023 05:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Feb 2023 05:03 PM IST
सार

यह बजट भी कोई ज्यादा अलग नहीं है । पिछले साल की कमियां कोई सरकार नहीं बताती और नई वादों की झड़ी लगा देती है। जमीनी हकीकत में 100 करोड़ से अधिक जनता का जीवन वैसे ही दांव पर लगा रहता है जैसा पहले था ।

विज्ञापन
Lucknow News: Mayawati said, it is better if the budget is more for the country than for the party
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि बजट में कुछ नया नहीं है । पिछले 9 वर्षों से भी केंद्र सरकार के बजट इसी तरह से आते जाते रहे हैं । इसमें घोषणाओं वादों दावों में उम्मीदों की बरसात होती रही।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि वास्तव में यह घोषणाएं सब बेमानी हो गए जब भारत का मिडिल क्लास महंगाई गरीबी व बेरोजगारी आदि की मार के कारण लोअर मिडिल क्लास बन गया। यह बजट भी कोई ज्यादा अलग नहीं है । पिछले साल की कमियां कोई सरकार नहीं बताती और नई वादों की झड़ी लगा देती है। जमीनी हकीकत में 100 करोड़ से अधिक जनता का जीवन वैसे ही दांव पर लगा रहता है जैसा पहले था। वे उम्मीदों के सहारे जीते हैं लेकिन झूठी उम्मीदें क्यों।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि सरकार की नीतियों में गलत सोच का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव उन करोड़ों गरीबों, किसानों, मेहनतकश लोगों के जीवन पर पड़ता है जो ग्रामीण भारत से जुड़े हैं। सरकार उनके आत्मसम्मान में आत्मनिर्भरता पर ध्यान दें ताकि आमजन की जेब भरे । केंद्र जब भी लाभार्थियों के आंकड़ों की बात करें उसे जरूर याद रखना चाहिए कि भारत एक लगभग 130 करोड़ गरीबों,  मजदूरों,  किसानों का देश है । ये अपने अमृत काल को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed