{"_id":"63dc989abfc11f4268086eb6","slug":"lucknow-news-mayawati-attacked-sp-sp-should-not-insult-the-neglected-classes-by-calling-them-shudras-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मायावती ने सपा पर बोला हमला, उपेक्षित वर्गों को शूद्र कहकर सपा इनका अपमान न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मायावती ने सपा पर बोला हमला, उपेक्षित वर्गों को शूद्र कहकर सपा इनका अपमान न करें
Fri, 03 Feb 2023 04:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:51 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि सपा प्रमुख को इनकी वकालत करने से पहले लखनऊ गेस्ट हाउस के दो जून 1995 की घटना को भी याद कर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। देखना चाहिए कि जब सीएम बनने जा रही है एक दलित की बेटी पर सपा सरकार ने जानलेवा हमला कराया था।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रामचरितमानस प्रकरण को लेकर सपा पर हमला बोला है। कहा है कि उपेक्षित वर्ग के लोगों को शूद्र कहकर सपा इनका अपमान न करे। बसपा प्रमुख ने लगातार कई ट्वीट कर इस प्रकरण पर अपनी बात रखी। कहा है कि देश में कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों का ग्रंथ रामचरितमानस व मनुस्मृति नहीं बल्कि भारतीय संविधान है। इसमें बाबा साहब ने इन्हें शूद्रों की नहीं बल्कि एससी, एसटी व ओबीसी की संज्ञा दी है।
विज्ञापन
सपाई शूद्र कहकर उनका अपमान न करें और न ही संविधान की अवहेलना करें। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को इनकी वकालत करने से पहले लखनऊ गेस्ट हाउस के 2 जून 1995 की घटना को भी याद कर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। याद करना चाहिए कि जब सीएम बनने जा रही एक दलित की बेटी पर सपा सरकार ने जानलेवा हमला कराया था। वैसे भी यह जगजाहिर है कि देश में एससी, एसटी, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के आत्म सम्मान एवं स्वाभिमान की कदर बीएसपी में ही है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी दलितों आदिवासियों में ओबीसी समाज के शोषण, अन्याय, नाइंसाफी तथा इन वर्गों में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों आदि की उपेक्षा तिरस्कार के मामले में कांग्रेस, भाजपा व समाजवादी पार्टी कोई भी किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन