फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Married Muslim youth was pressurizing for marriage, teenager hanged herself

Lucknow News : शादीशुदा मुस्लिम युवक शादी के लिए बना रहा था दबाव, किशोरी ने लगाई फांसी

Mon, 09 Jan 2023 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Jan 2023 10:46 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के मुताबिक मूल रूप से हरदोई के संडीला निवासी कारपेंटर ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बृहस्पतिवार को वह पत्नी और छोटी बेटी के साथ संडीला गए हुए थे। इस दौरान बड़ी बेटी घर पर अकेली थी।

विज्ञापन
Lucknow News: Married Muslim youth was pressurizing for marriage, teenager hanged herself
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में मड़ियांव के प्रेमनगर में 17 वर्षीय किशोरी ने रविवार को फांसी लगा ली। परिवारीजन का आरोप है कि शादीशुदा मुस्लिम युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर उसने जान दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के मुताबिक मूल रूप से हरदोई के संडीला निवासी कारपेंटर ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बृहस्पतिवार को वह पत्नी और छोटी बेटी के साथ संडीला गए हुए थे। इस दौरान बड़ी बेटी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर लौटने पर दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। पिता का आरोप है कि पास के प्रीति नगर का शादीशुदा युवक रफीक सिद्दीकी कई दिनों से शादी करने का दबाव बनाते हुए उनकी बड़ी बेटी को परेशान कर रहा था। वह उसे उठा ले जाने की धमकी भी देता था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रफीक सिद्दीकी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शनिवार की रात किशोरी की रफीक से बात हुई थी। पूरी कॉल डिटेल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed