{"_id":"60529ff31b203d363c2324bd","slug":"lucknow-news-many-programs-will-be-held-on-completion-of-four-years-of-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सरकार के चार साल पूरे होने पर राजधानी से लेकर विकास खंड स्तर तक होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सरकार के चार साल पूरे होने पर राजधानी से लेकर विकास खंड स्तर तक होंगे कार्यक्रम
Thu, 18 Mar 2021 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:03 AM IST
सार
- मुख्य सचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश, प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नामित होगा एक नोडल अधिकारी
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होने के अवसर पर 19 से 24 मार्च तक प्रदेश मुख्यालय और सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 19 मार्च को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता, चार वर्ष पूरे होने पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
सभी जिलाधिकारी प्रत्येक कार्यक्रम स्थल के लिए मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करेंगे। इस आयोजनों में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋ ण टूल किट योजना आदि में धनराशि या प्रमाणपत्र जैसे गोल्डन कार्ड और दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल व उपकरण आदि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
20 मार्च को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन होगा, जिनमें मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना और अन्य योजनाओं के कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण होगा। 21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन किसान कल्याण के रूप में प्रत्येक विकासखंड में किसानों के हित में व उनकी आय में वृद्धि के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कार्यक्रमों व किसान कल्याण मेलों का आयोजन होगा। 22 मार्च को प्रत्येक विधानसभा स्तर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इन सम्मेलनों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी वर्कर और ऋण वितरण योजना के लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। 23 मार्च को मिशन रोजगार के अंतर्गत जिला पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के कौशल विकास और उद्यमों को स्थापित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए आयोजन होंगे। 24 मार्च को प्रदेश के सभी विकास खंडों में रोजगार मेलों का आयोजन होगा। इसमें प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा योजना की जानकारी, आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण आदि होगा।