{"_id":"62dffd2401644801fa1a5e05","slug":"lucknow-news-lucknow-university-gets-naac-s-a-grading-first-university-of-up-to-get-best-grading-in-lviv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : लखनऊ यूनिवर्सिटी को नैक की ए++ ग्रेडिंग, लविवि सर्वोत्तम ग्रेडिंग पाने वाला यूपी का पहला विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : लखनऊ यूनिवर्सिटी को नैक की ए++ ग्रेडिंग, लविवि सर्वोत्तम ग्रेडिंग पाने वाला यूपी का पहला विवि
Tue, 26 Jul 2022 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 26 Jul 2022 08:11 PM IST
सार
राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लविवि को बधाई देते हुए उस उपलब्धि को गर्व का विषय बताया। कहा, नैक उच्च शिक्षण संस्थानों का समग्र मूल्यांकन करता है। यह उपलब्धि अन्य विवि के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने लंबी छलांग लगाते हुए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की सर्वोत्तम ए प्लस प्लस ग्रेडिंग हासिल कर ली है। यह ग्रेड पाने वाला लखनऊ विवि प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। प्रदेश के किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास भी ए++ ग्रेडिंग नहीं है। इसे लेकर एलयू के शिक्षक, कर्मचारियों व छात्रों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2014 में नैक में बी ग्रेड प्राप्त किया था, जो 2019 में समाप्त हो गया। इसके बाद कोविड व अन्य कारणों से विवि दो साल इसके लिए आवेदन नहीं कर सका। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि सामूहिक प्रयास और तैयारियों से हमें सर्वोत्तम ग्रेड मिला है। इसके लिए सभी ने अपना श्रेष्ठतम दिया है।
विज्ञापन
अब प्लेसमेंट से रिसर्च ग्रांट तक में मिलेगा फायदा
कुलपति प्रो. आलोक ने बताया कि सर्वोत्तम ग्रेडिंग मिलने से अब प्लेसमेंट के लिए हमें कंपनियों के पास नहीं जाना होगा, कंपनियां हमारे पास आएंगी। छात्रों को अन्य केंद्र्रीय छात्रवृत्ति मिलेगी। यहां के छात्रों व शोधार्थियों को वरीयता मिलेगी। इसी तरह केंद्र की रिसर्च ग्रांट में लविवि को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षकों को व्यक्तिगत प्रोजेक्ट प्राथमिकता पर मिलेंगे। विवि ओपेन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू कर सकेगा। इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस व इंस्टीट्यूट ऑफ एमीनेंस का दर्जा और ग्रांट मिल सकती है।
विज्ञापन
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कहा- गर्व की अनुभूति
राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लविवि को बधाई देते हुए उस उपलब्धि को गर्व का विषय बताया। कहा, नैक उच्च शिक्षण संस्थानों का समग्र मूल्यांकन करता है। यह उपलब्धि अन्य विवि के लिए प्रेरणादायी है।