{"_id":"62f6b2001180c5430717ba71","slug":"lucknow-news-lucknow-news-lko6436960140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद लखनऊ में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 175 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने बाद लखनऊ में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 175 मरीज
विज्ञापन
lucknow news
लखनऊ। लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 175 नए मामले मिले। पिछले तीन महीने में एक दिन में मिले नए केस की यह सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं देर शाम सआदतगंज निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला को दिल संबंधी समस्या से भी पीड़ित थीं। बृहस्पतिवार को लखनऊ में 95 केस मिले थे। इस तरह महज दो दिन में कोरोना संक्रमण के 270 नए केस मिले।
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को 93 मरीजों ने वायरस को मात दी। ठीक होने वालों में 90 मरीज होम आइसोलेशन और तीन अस्पताल में भर्ती थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। लखनऊ में इस समय संक्रमण के 811 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 22 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि ज्यादातर मरीज किसी अन्य बीमारी की वजह से अस्पताल में हैं। इस समय सबसे ज्यादा मरीज आलमबाग में हैं। यहां 43 मरीज मिले। इसके अलावा अलीगंज, सरोजनीनगर, कैसरबाग और इंदिरानगर क्षेत्र में भी काफी मरीज मिले हैं।
रोजाना लिए जा रहे चार से पांच हजार सैंपल
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस समय रोजाना चार से पांच हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
भीड़ में जाएं तो सतर्क रहें
भीड़ भरे स्थानों पर जाएं तो कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहें। मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का भी पालन करें।