Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News

Lucknow News: झूले झूलकर और चाट-चाऊमीन खाकर बच्चों ने मनाया बाल दिवस

Sat, 14 Nov 2026 04:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Lucknow News
लखनऊ। नरही के तिकोना पार्क में शनिवार को बाल दिवस पर बच्चों की खूब चहल-पहल रही। कोई झूले का आनंद लेता दिखा तो कोई चाट-चाऊमीन और बिस्कुट का स्वाद लेता नजर आया। नरही नागरिक एवं व्यापारी कल्याण समिति की ओर से गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों को पेंसिल बॉक्स भी उपहार में दिए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। मेले की शुरुआत संयोजक सुभाष श्रीवास्तव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। इस दौरान विपिन कांत, राजेंद्र कश्यप, शिव यादव, सुमित टाइटस समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed