फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 05:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
lucknow news

विज्ञापन
- गौतमपल्ली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में थी परीक्षा

- स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अभ्यर्थी और सॉल्वर पर दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। गौतमपल्ली के जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को यूपीएससी की ओर से आयोजित पेट (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) दे रहे सॉल्वर को स्टेटिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार वर्मा ने पकड़ लिया। उनकी तहरीर पर गौतमपल्ली पुलिस ने आरोपी सॉल्वर और अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सॉल्वर को गिरफ्तार कर लिया गया।


स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा चल रही थी। सुबह 11:30 बजे कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली कि परीक्षार्थी सुमित यादव की आईरिस स्कैन मैच नहीं हो रहा है।सुमित को परीक्षा देने से रोका गया है। ऐसे में वह और केंद्र अधीक्षक स्कैनिंग और बायोमीट्रिक टीम के साथ कक्ष में पहुंचे। बायोमीट्रिक टीम की सदस्य सुभाषिनी वर्मा ने सुमित के चेहरे और आईरिस स्कैनिंग की तो आधार कार्ड और क्यूआर कोड का विवरण भिन्न निकला। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने गौतमपल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जब साॅल्वर से पूछताछ की तो उसने अपना वास्तविक नाम बिहार के शेखपुरा कसार निवासी रवीश कुमार बताया। उसने बताया कि वह सुमित के स्थान पर परीक्षा देने आया था। रवीश के पास से बरामद सुमित के आधार कार्ड पर उसकी फोटो लगी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी अभ्यर्थी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed