{"_id":"68bad58d21e1610ffc04995a","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1370159-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्व सहपाठी ने युवती का किया अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्व सहपाठी ने युवती का किया अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
- आरोपी पर युवती को पीटने का आरोप
- सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी ने अयोध्या के बीकापुर निवासी अखिलेश वर्मा पर उनकी बेटी का अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उस पर बेटी को पीटने का भी आरोप है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक युवती के पिता ने बताया उनकी बेटी और आरोपी पहले साथ में पढ़ते थे। युवती दो सितंबर को सुबह अपना इलाज कराने चिनहट के कमता आई थी। अगले दिन शाम चार बजे वह घर आने के लिए लोहिया अस्पताल के पुल के नीचे खड़ी थी। इस बीच अखिलेश वहां आ गया। वह गाली गलौज करते हुए युवती का हाथ पकड़ कर उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगा। यह देख वहां खड़े ऑटो चालक ने विरोध किया तो आरोपी धमकाने लगा। युवती के चीखने पर अखिलेश ने उनके कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे उनकी आंखों में काफी चोट आ गई। भीड़ जुटती देख आरोपी भाग निकला। युवती ने घर पहुंच कर पिता से शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने अगवा करने का प्रयास क्यों किया इस बात का पता लगाया जा रहे। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।