फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: पति पर परिचित से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

Mon, 11 Aug 2025 06:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
- दोनों आरोपियों पर पीड़िता को पीटने का आरोप, केस
विज्ञापन


- विभूतिखड़ पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। चिनहट निवासी महिला ने पति पर होटल में परिचित से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों पर उन्हें पीटने का भी आरोप है। विभूतिखंड पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के धारा में एफआईआर दर्ज की है। जबकि पति को गिरफ्तार कर लिया है।


महिला के मुताबिक रात पांच अगस्त को रात 11 बजे पति ने उन्हें कॉल कर विभूतिखंड स्थित होटल जेएमडी में तबीयत खराब होने का बहाना करके मिलने बुलाया था। मना करने पर पति ने होटल में जान देने की धमकी दी थी। ऐसे में विवश होकर वह होटल पहुंचीं तो देखा कि वहां पति के साथ उसका परिचित अनिल कुमार भी मौजूद था। महिला का आरोप है कि पति ने उन पर अनिल के साथ अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर अनिल छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी पति और अनिल ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। पिटाई के कारण वह काफी चोटिल हो गईं। किसी तरह से जान बचा कर वह विभूतिखंड थाने पहुंचीं और शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर मारपीट की पुष्टि हुई है। छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई है। पीड़िता और आरोपी पति का पारिवारिक विवाद चल रहा है। फिलहाल पति को जेल भेजा गया है। जबकि अनिल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed