फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म में निवेश के नाम पर युवक से ऐंठे 10 लाख

Mon, 11 Aug 2025 05:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
- परिचित पर रकम मांगने पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन


- विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। कृष्णानगर के विनय नगर निवासी संपत राय ने विभूतिखंड में रहने वाले बीबीआर सिक्योरिटी सर्विस रियल एस्टेट फर्म संचालक समरेंद्र पर निवेश के नाम पर दस लाख ठगने का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


संपत के मुताबिक समरेंद्र उनका परिचित है। 2020 में आरोपी ने उनसे अपनी फर्म के जरिये विभिन्न प्रॉपर्टी में निवेश करने का झांसा दिया था। बातों में आए पीड़ित ने उसी साल चेक के जरिये 11 लाख रुपये समरेंद्र को दे दिए, जो उसने निवेश कर दिए। आरोप है कि लाभ होने पर आरोपी ने संपत्ति बेच दी और उन्हें मुनाफा नहीं दिया। संपत का आरोप है कि चार साल तक दौड़ने के बाद आरोपी ने उन्हें सिर्फ एक लाख रुपये लौटाए। बची रकम मांगने पर उन्हें हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ठगी के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


---------------------------

सेल्स स्टाफ ने दो लाख का किया गबन

लखनऊ। विभूतिखंड निवासी मेसर्स आदित्य ल्यूब्स फर्म के संचालक शैलेंद्र अग्रवाल ने बड़ी जुगौली में रहने वाले अपने सेल्स स्टाफ आलोक निषाद पर दो लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। गाजीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शैलेंद्र के मुताबिक उनकी फर्म का दफ्तर विभूतिखंड में है, जहां 2022 से आलोक नौकरी कर रहा था। आरोपी के पास इंदिरानगर में दुकानदारों से उधारी की वसूली करने का जिम्मा था। आरोप है कि आलोक ने दुकानदारों से दो लाख वसूल किए और अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। शैलेंद्र ने बताया कि उन्हें गबन की जानकारी ऑडिट होने पर पता चली। पीड़ित ने जब आरोपी से इस बारे में पूछा तो उसने आरोप स्वीकार लिया। रकम मांगने पर वह धमकाने लगा। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed