फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: किताबों की सप्लाई के नाम पर बीबीडी विश्वविद्यालय से 23.46 लाख की ठगी

Mon, 11 Aug 2025 05:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
- वरिष्ठ प्रबंधक ने डीसीपी पूर्वी से की शिकायत
विज्ञापन


- बीबीडी पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। बीबीडी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक विनय द्विवेदी ने यूनाइटेड बुक्स सप्लायर के मालिक जोसेफ अलफोनस और कर्मचारी अमित कुमार पर किताबों की सप्लाई के नाम पर 23.46 लाख ऐंठने का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर बीबीडी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


वरिष्ठ प्रबंधक के मुताबिक उनके पास विश्वविद्यालय और डेंटल संकाय की लाइब्रेरी की किताबों और पत्रिकाओं की खरीद व रखरखाव का भी जिम्मा है। दिसंबर 2022 में अमित विश्वविद्यालय पहुंचा था। उसने कहा था कि फर्म का दफ्तर चेन्नई में है, जिसके मालिक कनार्टक निवासी जोसेफ हैं। डेंटल कॉलेज के लिए सभी किताबें और पत्रिकाएं उसकी फर्म विश्वविद्यालय को सही दाम पर सप्लाई कर देगी। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से जोसेफ की मोबाइल पर बात भी कराई थी। वरिष्ठ प्रबंधक के मुताबिक बात तय होने पर विश्वविद्यालय ने जोसेफ की फर्म को एक जनवरी 2023 से नौ मई 2023 तक 23.46 लाख रुपये की किताबों का ऑर्डर दिया था। मगर फर्म ने सिर्फ पांच लाख की 35 पत्रिकाओं की सप्लाई की, जो बेकार थीं। अमित से जब खराब किताबें ले जाने और ऑर्डर पूरा करने की बात कही गई तो वह टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर जोसेफ ने विश्वविद्यालय को 10 दिसंबर 2024 को 15 लाख का चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। रकम लौटाने की बात कहने पर आरोपियों ने 15 जून 2025 तक ऑर्डर पूरा करने की बात कही। मगर कुछ नहीं किया। विनय का आरोप है कि जब उन्होंने बीबीडी पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed