फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर जालसाज ने ऐंठे 1.29 करोड़

Mon, 28 Jul 2025 05:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
lucknow news

विज्ञापन
- पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। साइबर जालसाजों ने गौतमपल्ली के जियामऊ निवासी रामेंद्र कुमार मिश्रा को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा दिया और उनसे 1.29 करोड़ ऐंठ लिए। पीड़ित ने रविवार को गौतमपल्ली थाने में आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है।


रामेंद्र के मुताबिक 17 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया, जिसमें लिंक भी था। लिंक पर क्लिक करते ही वह टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। एडमिन ने उनसे ऑनलाइन ट्रेडिंग करके अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही। पहले तो रामेंद्र ने मना कर दिया, मगर बाद में वह ठगे के प्रलोभन के जाल में फंस गए। ठग ने उनसे एक एप डाउनलोड कराया। फिर उसी दिन और 18 जुलाई को उनसे अपने खाते में कुल 1.29 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुछ दिन बाद जब पीड़ित ने मुनाफे की रकम निकालनी चाही तो एडमिन ने उन्हें मना कर दिया। ठग ने इसके बदले उनसे 70 लाख रुपये शुल्क के नाम पर मांगे। विरोध पर रामेंद्र से ठग ने निवेश की गई रम भूल जाने की बात कही और ग्रुप से निकाल दिया। मामले की शिकायत पीड़ित ने पहले साइबर सेल में दी फिर गौतमपल्ली पुलिस को तहीरर दी। इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed