{"_id":"68876a8a0408bf7b9a0f3609","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1313192-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जालसाज पर यूट्यूबर के वीडियो का गलत इस्तेमाल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जालसाज पर यूट्यूबर के वीडियो का गलत इस्तेमाल करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता ने बीबीडी थाने में दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। बीबीडी इलाके के अनौरा कला स्थित अंपायर सिटी निवासी यूट्यूबर आंचल सिंह ने जालसाज पर उनके चैनल से वीडियो लेकर गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। शनिवार को बीबीडी पुलिस ने आरोपी पर आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
मूलरूप से गाजियाबाद के राजेंद्र नगर निवासी आंचल सिंह के मुताबिक वह मीडिया कर्मी भी हैं। वह यूट्यूब पर द भारत शो नाम से चैनल चलाती हैं, जिसकी एंकर भी वही हैं। आंचल के मुताबिक अज्ञात जालसाज उनके चैनल से उनकी वीडियो उठा कर इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी उन वीडियो को एडिट कर उनके बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक इससे उनके मान सम्मान को क्षति पहुंच रही है। साथ ही मानसिक प्रताड़ना भी हो रही है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।