{"_id":"686e5dee74472be7c201aea2","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1284682-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लापरवाही के कारण बालक की मौत, कृष्णा अस्पताल के डॉक्टरों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लापरवाही के कारण बालक की मौत, कृष्णा अस्पताल के डॉक्टरों पर केस
विज्ञापन
- डॉक्टरों पर रुपयों के लालच में जबरन पेट का ऑपरेशन करने का आरोप
- मृत बालक की मां ने सैरपुर पुलिस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। हरदोई के भरावन निवासी सुधा देवी ने कृष्णा अस्पताल के डॉक्टरों पर रुपयों के लालच में उनके 12 वर्षीय बेटे कृष्णा तिवारी के पेट का जबरन ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। इस कारण उनके बेटे की 27 जून 2024 को मौत हो गई। मामले में सैरपुर पुलिस ने सोमवार को आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही से मरीज की मौत होने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
सुधा के मुताबिक चार जून को बेटा स्कूटी सीखते हुए गिर पड़ा था। इससे उसे मामूली चोटें आई थीं। अगले दिन रात करीब 11 बजे बेटे के पेट में दर्द होने लगा था। काफी हालत बिगड़ने पर बेटे को जानकीपुरम स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मगर फीस अधिक होने पर सुधा ने बेटे को परिचित के कहने पर छह जून शाम चार बजे डिस्चार्ज कराकर सैरपुर में ब्रज की रसोई के पास स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती करा दिया था। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने बेटे की आंत फटने की बात कही और तुरंत ऑपरेशन करने के नाम पर 35 हजार वसूल लिए। सात जून को शाम छह बजे से 8:30 बजे तक बेटे कृष्णा का ऑपरेशन चला। पेट में 18 टांके लगे और डॉक्टरों ने फिर इलाज के नाम पर 35 हजार लिए। कुछ दिन बाद ही टांके सड़ने के कारण बेटे का पेट खुल गया। सुधा का आरोप है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेटे को बाहर निकाल दिया। ऐसे में उन्होंने बेटे को केजीएमयू में भर्ती कराया। यहां जांच होने पर डॉक्टर ने कहा कि कृष्णा की आंत नहीं फटी है।
आरोपियों ने मोबाइल किया ऑफ
डॉक्टर ने जब सुधा से नंबर लेकर कृष्णा अस्पताल के डॉक्टरों को कॉल किया तो सभी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। 27 जून को बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी के मुताबिक मामले की विवेचना की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।