फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: दो घंटे के अंतराल में ओपीडी पहुंचे पेड़ से गिरने वाले चार गंभीर घायल

Mon, 21 Jul 2025 12:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:47 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
लोहिया संस्थान में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. डीके सिंह
बारिश के माैसम में पेड़ पर चढ़ना खतरनाक हो सकता है। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को ओपीडी के शुरुआती दो घंटे में ही पेड़ से गिरकर चोटिल होने वाले चार गंभीर घायल पहुंचे। डाॅक्टरों का कहना है कि इस माैसम में पेड़ पर चढ़ने में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ. डीके सिंह ने बताया कि बाराबंकी निवासी 27 वर्षीय युवक, अयोध्या निवासी 48 वर्षीय युवक के साथ 11 वर्षीय बच्चा और 36 वर्षीय युवक ओपीडी लाए गए। इन सभी को रीढ़ की हड्डी पर चोट थी। इन सभी की सर्जरी करनी पड़ेगी। ये सभी पेड़ से गिरकर घायल हुए थे। बड़ी बात यह थी कि ये सिर्फ आम और जामुन के पेड़ से ही गिरे थे।
विज्ञापन


बरतें सावधानी
बारिश के माैसम में किसी भी पेड़ पर चढ़ना खतरनाक है। इनमें भी जामुन और आम के पेड़ ज्यादा खतरनाक हैं। ये दोनों पेड़ की टहनियां बारिश में और भी चिकनी हो जाती हैं। जामुन की टहनियां वैसे भी ज्यादा कमजोर होती हैं। इसलिए अगर इन पर चढ़ना जरूरी है तो सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. डी सिंह, विभागाध्यक्ष न्यूरो सर्जरी विभाग
डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed