फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: एलडीए इंजीनियर के वायरल वीडियो मामले में जांच समिति गठित

Thu, 22 Oct 2026 06:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
एलडीए इंजीनियर के वायरल वीडियो मामले में जांच समिति गठित
विज्ञापन


एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

माई सिटी रिपोार्टर
लखनऊ। अवैध निर्माण कराने के एवज में लेने देन के कथित मामले का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सही है कि नहीं इसकी जांच एलडीए कराएगा। इसको लेकर एलडीए वीसी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।


वायरल वीडियो की सत्यता की जांच को लेकर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार की ओर से अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। इसमें प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान, ओएसडी आईटी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता मनोज सागर को सदस्य और लेखाधिकारी विनोद श्रीवास्तव को सदस्य संयोजक बनाया गया है। यह समिति वीडियो की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट वीसी को सौंपेगी। वायरल वीडियो में एलडीए के जो इंजीनियर दिख रहे हैं वह जोनल अधिकारी एम. सिंह और अवर अभियंता आर. विश्वकर्मा बताए जा रहे हैं। यह कितना सही है यह जांच के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed