{"_id":"6ada02d40a164d71790bd8f6","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1977269-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मेट्रो ने गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बदलने की अवधि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मेट्रो ने गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बदलने की अवधि बढ़ाई
विज्ञापन
मेट्रो ने गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बदलने की अवधि बढ़ाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने गो स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) में बदलने की अवधि बढ़ा दी है। यात्री अब अपने गो स्मार्ट कार्ड को 30 अक्तूबर तक निशुल्क एनसीएमसी कार्ड में बदलवा सकेंगे। इस सुविधा का लाभ अब तक 62 हजार से अधिक यात्री उठा चुके हैं।
पहले यह सुविधा 23 अक्तूबर तक उपलब्ध थी। अवधि बढ़ने से यात्रियों को कार्ड बदलवाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। गो स्मार्ट कार्ड धारकों को पहले अपने पुराने कार्ड की शेष राशि का उपयोग करना होगा। इसके बाद उन्हें मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर कार्ड का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद मिली सरेंडर रसीद और पुराना कार्ड एयरटेल पेमेंट बैंक कियोस्क पर जमा करना होगा। मोबाइल ओटीपी सत्यापन के बाद नया एनसीएमसी कार्ड निशुल्क जारी किया जाएगा। एनसीएमसी एक इंटरऑपरेबल परिवहन कार्ड है, जिसका उपयोग देश की अन्य मेट्रो, बसों, पार्किंग और खुदरा सेवाओं में भी किया जा सकता है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने 21 जुलाई को लखनऊ मेट्रो में एनसीएमसी सुविधा का शुभारंभ किया था। उन्होंने गो स्मार्ट कार्ड उपयोगकर्ताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। एनसीएमसी कार्ड से यात्रा के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होती है। लखनऊ मेट्रो में हर यात्रा पर 10 फीसदी की छूट भी मिलती है।