फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: रामकी पर एक लाख रुपये का जुर्माना, कूड़ा न उठाने पर नगर निगम सख्त

Sun, 18 Oct 2026 06:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
रामकी पर एक लाख रुपये का जुर्माना, कूड़ा न उठाने पर नगर निगम सख्त
विज्ञापन


वार्ड में पांच हजार मकान मगर कूड़ा कलेक्शन एक हजार से

पार्षद ने की लापरवाही कंपनी को हटाने की मांग

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। चेतावनी के बाद भी काम में सुधार न करने पर नगर निगम ने एक बार फिर शहर में सफाई का कार्य करने वाली निजी कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) पर कार्रवाई की है। कंपनी पर काम में लापरवाही को लेकर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी पर यह कार्रवाई बीती 11 अक्तूबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड में हुए निरीक्षण के बाद की गई है। वार्ड में सफाई का काम ठीक से नहीं हो रहा है इसको लेकर पार्षद सुरेंद्र बाल्मीकि ने महापौर व नगर आयुक्त से शिकायत भी की थी। इसके बाद नगर निगम के क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने वार्ड का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था खराब पाई गई। इससे पहले 21 सितंबर को भी निरीक्षण में कूड़ेदानों के पास अत्यधिक मात्रा में कूड़ा एकत्रित पाया गया था, जिसके संबंध में चेतावनी दी गई थी। उसके बाद भी डोर टू डोर कूड़ा उठान का कार्य सुचारु एवं नियमित रूप से नहीं कराया जा रहा है। घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, सरकारी भवन एवं अन्य प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठान का कार्य भी संतोषजनक ढंग से नहीं किया जा रहा। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा है। ऐसे में सफाई और खाद्य निरीक्षक ने कंपनी को कूड़ेदानों को रोज सुबह नौ बजे से पूर्व खाली कराने और जरूरत पड़ने दिन में दो-चार बार कूड़ा उठान कराने को कहा है।


===

पांच हजार मकान, एक हजार से कलेक्शन

पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड में करीब पांच हजार मकान हैं मगर कंपनी महज एक हजार घरों से ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही है। बाकी घरों तक पहुंच ही नहीं पा रही है। इसकी वजह यह है कि कंपनी के पास न तो कर्मचारी हैं और न ही पर्याप्त संसाधन हैं। ऐसे में कूड़ा लोग खुले में सड़कों पर फेंक रहे हैं। कंपनी ने जब काम लिया था तब तो बड़े वादे किए थे मगर अब कुछ नहीं कर रही है। ऐसी कंपनी को हटाया जाए और पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए क्योंकि इससे वह बहुत बेहतर थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed