फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: पटना नगर निगम दल ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का अध्ययन

Mon, 21 Sep 2026 07:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
पटना नगर निगम दल ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का अध्ययन
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। पटना नगर निगम के पार्षदों और अधिकारियों के एक दल ने सोमवार को शहर का भ्रमण सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्थाओं का अध्ययन किया।

दल ने घर-घर कूड़ा संग्रहण, आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कचरे के परिवहन, स्थानांतरण केंद्र और प्रसंस्करण स्थलों को भी देखा। मैन्युअल और यांत्रिक सड़क सफाई से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी गौर किया गया। टीम ने 1090 चौराहे स्थित स्थानांतरण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कचरे के संग्रहण और परिवहन को व्यवस्थित करने की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने स्थानांतरण केंद्र की कार्यप्रणाली और स्वच्छता व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। दल में चौदह पार्षद और एक अपर नगर आयुक्त शामिल थे। टीम ने चार्जिंग केंद्र का भी देखा। सदस्यों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।स्मार्ट सिटी कार्यालय भी टीम गई और यहां पर संचालित एकीकृत कंट्रोल रूम को भी देखा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed