फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: निरीक्षण में खराब मिली इंदिरा नगर की सफाई व्यवस्था

Mon, 03 Aug 2026 07:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
निरीक्षण में खराब मिली इंदिरा नगर की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन


महापौर ने जताई नाराजगी

रामकी पर तीन लाख का जुर्माना


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को इंदिरा नगर सेक्टर-सी इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था और पार्कों की खराब स्थिति खराब मिली। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस इलाके से सीवर और पेयजल समस्या की शिकायतें लगातार महापौर को मिली रही थीं।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को दो दिनों के भीतर सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपालन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा। महापौर ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित सफाई, कूड़ा उठान और हरित क्षेत्रों के समुचित रखरखाव पर जोर दिया। पार्कों की साफ-सुथरी और व्यवस्थित स्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। महापौर ने स्थानीय नागरिकों से भी बात की।
विज्ञापन


------

रामकी पर तीन लाख का जुर्माना


रामकी कंपनी पर काम में लापरवाही को लेकर नगर निगम ने फिर दो मामलों तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पहला मामला इंदिरा नगर ए ब्लाॅक का है। बीती 30 जुलाई को निरीक्षण के दौरान यहां पर सफाई खराब थी जबकि यहां पर विधायक ओपी श्रीवास्तव की ओर से विकास कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर पहले से सूचना दी गई थी। उसके बाद लापरवाही की गई। जिस पर एक लाख का जुर्माना नगर निगम ने लगाया है। दूसरा मामला 29 जुलाई का है। जिसमें देवा रोड पर रोक के बाद भी कूड़ा डम्प कर करने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed