{"_id":"6a39821322c67c7068064ea4","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1795880-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की फोन पर बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की फोन पर बातचीत
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की फोन पर बातचीत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शहर पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि मामले में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है तथा घटना की जांच के लिए एस आई टी का गठन कर दिया गया है। सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी ।
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की जा चुकी है। साथ ही घायलों के समुचित उपचार और हर संभव सहायता के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।