{"_id":"6a211b10a334e138170ce3ec","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1767310-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वार्डों में गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री, कार्यदायी संस्थाओं को हटाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वार्डों में गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री, कार्यदायी संस्थाओं को हटाने का आदेश
विज्ञापन
गोमती नगर विस्तार इलाके से लगे मोहल्ले में कूड़ा देख भड़के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना
वार्डों में गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री, कार्यदायी संस्थाओं को हटाने का आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सफाई व्यवस्था का हाल देखने निकले शहर के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना को एक बार फिर सफाई व्यवस्था ध्वस्त मिली। शहर के सबसे पॉश मानी जाने वाली गोमती नगर विस्तार काॅलोनी से लगे भरावारा मल्हौर और खरगापुर सरसवां वार्ड में तो भारी गंदगी मिली। जगह-जगह कूड़े ढेर लगे थे और नालियां चोक थीं। यह देख मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और यहां तैनात कार्यदायी संस्था को हटाने का आदेश दिया।
मंत्री ने सुबह चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया इनमें नगर निगम के जोन चार में आने वाला खरगापुर सरसवां, भरवारा मल्हौर, चिनहट प्रथम और राजीव गांधी प्रथम वार्ड शामिल है। दो वार्डों में जहां भारी गंदगी मिली, वहीं चिनहट प्रथम वार्ड में आने वाली चिनहट बाजार में भारी अतिक्रमण मिला। नाले और नालियां भी चोक मिलीं। यह देख मंत्री ने यहां पर कब्जे हटाने के निर्देश दिए। मंत्री ने खाली प्लाॅटों पर जमा कूड़े को लेकर भी नाराजगी जताई और ऐसे प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी करने को कहा कि वह उनकी बाउंड्री कराएं। निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार व अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।