फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस अवार्ड वाली प्रदेश की पहली गोशाला बना कान्हा उपवन

Sun, 01 Mar 2026 05:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस अवार्ड वाली प्रदेश की पहली गोशाला बना कान्हा उपवन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ने दिया है प्रमाण पत्र

आईएसओ भी मिल चुका है



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। गायों के बेहतर रखरखाव के लिए नगर निगम की कान्हा उपवन गोशाला को अंतरराष्ट्रीय जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) अवार्ड मिला है। यह अवार्ड पाने वाली यह प्रदेश की पहली गोशाला है। इससे पहले गोशाला को आईएसओ भी मिल चुका है।


नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा ने बताया कि यह प्रमाण पत्र अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन की ओर से कान्हा उपवन की व्यवस्थाओं, प्रबंधन प्रणाली तथा अभिलेखों के विस्तृत निरीक्षण के बाद दिया गया। इसके लिए जनवरी माह में आवेदन किया गया था, जिसके बाद विशेषज्ञ टीम ने पिछले महीने स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गुणवत्ता पूर्ण प्रबंधन प्रणाली को ध्यान में रखते हुए कान्हा उपवन को यह सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि कान्हा उपवन में 10 हजार से अधिक गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण, चिकित्सा और देखभाल की व्यवस्था करने वाली प्रदेश की पहली गोशाला बन गई है, जिसे इतने बड़े स्तर पर पशु संरक्षण के साथ जीएमपी प्रमाण पत्र लंदन की संस्था से प्राप्त हुआ है। कान्हा उपवन की स्थापना वर्ष 2012 में तत्कालीन महापौर एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा की की थी। नगर निगम ने समय-समय पर इसका विस्तार और सुंदरीकरण भी किया जाता रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed